राजनाथ सिंह और केशव प्रसाद मौर्य आज आयेंगे झारखंड, जानिये क्या है उनका कार्यक्रम, जानिये मिनट टू मिनट

By :  Aditya
Update: 2024-09-20 18:25 GMT

Rajnath Singh Singh Jharkhand: परिवर्तन यात्रा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शरीक होंगे। शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को इटखोरी से हजारीबाग प्रमंडल और बंशीधर नगर से पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वो जनता को संबोधित भी करेंगे। वो सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची आएंगे।

"
"

रांची से उनका इटखोरी जाने का कार्यक्रम है। वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह 11 बजे पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित बंशीधर मंदिर में रक्षा मंत्री पूजा करेंगे।

नगर उंटारी के सिंचाई विभाग मैदान में जनसभा को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। इस दौरान वो परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे। पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झुमरी तिलैया और गढ़वा में हुंकार भरेंगे।

रंका के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे बीजेपी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 21 सितंबर को हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत 11 बजे से झुमरीतिलैया के ब्लॉक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News