VIDEO...और CM हेमंत बने रिपोर्टर, पत्नी कल्पना बनी कैमरा पर्सन, पत्नी को कार पर बैठा मुख्यमंत्री रिपोर्टर के अंदाज में दी पूरी जानकारी

By :  Ashrita
Update: 2024-10-04 12:25 GMT

Hement Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानीवासियों को बड़ी सौगात दी है। दुर्गापूजा के दूसरे दिन रांची के बहुप्रतीक्षित कांटाटोली ओवरब्रिज का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया। कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के साथ ही इस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। लोगों को यह फ्लाईओवर खूब भा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद भी ओवरब्रिज पर पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राइडिंग की। इस दौरान उन्होंने VIDEO के जरिये अनुभव भी साझा किये। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस ओवरब्रिज के साथ जनता की सहुलियतों के लिए राज्य सरकार और क्या करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया, एक और ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गयी है, जो बनकर तैयार हो जायेगा। दूसरे ओवरब्रिज के बनते ही राजधानी वासियों को जाम से पूरी तरह से राहत मिल जायेगी।

ओवरब्रिज की सौगात से जाम की समस्या होगी खत्म

कांटाटोली फ्लाईओवर का इंतजार काफी समय से लोगों को था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर बहूबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान से उन्होंने कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर 4-लेन स्मार्ट पथ, रांची तथा धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग -8 लेन रोड का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची में सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर एवं सहजानंद चौक-जज कॉलोनी, कांके रोड फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. उन्होंने आज 31 परियोजनाओं की दी सौगात।

Tags:    

Similar News