झारखंड: सितंबर तक 40 हजार शिक्षकों को नौकरी, मुख्यमंत्री ने बताया, शिक्षक भर्ती के बाद और किन-किन विभागों में होगी भर्तियां

By :  HPBL
Update: 2024-06-16 17:55 GMT

रांची। झारखंड के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड में 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति सितंबर माह तक कर दी जाएगी। इसके अलावा सिपाही की बहाली, आबकारी विभाग तथा प्राइमरी स्कूलों के लिए जनजातीय भाषा व क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की बहाली आगामी माह से शुरु होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड को अलग किया गया है, उसे ध्यान में रखते हुए मूलवासियों के हर गांव में देवस्थान को सुरक्षित किया जाएगा।

"
"

प्रत्येक धार्मिक स्थान को विकसित व सौंदर्याकरण के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित है. सरकार ने सभी को पेंशन दिया अब सभी 25 से 49 वर्ष उम्र तक की महिलाओं को मुख्यमंत्री सहयोग राशि के रुप में पेंशन प्रदान किया जाएगा। यह योजना उन महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरु किया जा रहा है, जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है।

मुख्यमंत्री आज जमशेदपुर के गांधी मैदान (मानगो) में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास सह उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण हुआ। हमारी सरकार राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत है।

इस दिशा में कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसका फायदा हर जरूरतमंद परिवार को मिल रहा है। चम्पाई सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड द्वारा गांधी मैदान, मानगो जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण किया गया। गांधी मैदान, मानगो (जमशेदपुर) में आयोजित कार्यक्रम में 114.80 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 37.96 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। वहां लाभुकों के बीच 68.96 करोड़ की परिसम्पतियों का वितरण किया गया।

Tags:    

Similar News