एक और उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी की गयी जान, दौड़ तो पूरी की, लेकिन नहीं जीत सका जिंदगी की जंग

झारखंड: एक और उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी की मौत, 52 मिनट में पूरी की थी दौड़, मैदान में हुआ बेहोश

By :  Ashrita
Update: 2024-09-14 07:22 GMT

रांची: उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग ले रहे एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है. जमशेदपुर के बर्मामाइंस के रहने वाले मुरामुल्ला सूर्या की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार सूर्या की मौत शनिवार की सुबह 5 बजे के आस पास हुआ है. सूर्या बहाली प्रक्रिया के दौरान गंभीर रूप से बीमार हुआ था, जिसके बाद दो दिन पूर्व उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था. उसकी दौड़ रांची स्मार्ट सिटी में हुई थी।

"
"


जमशेदपुर के वर्मा माइंस का रहने वाला सूर्या रांची में चल रहे उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार को बहाली प्रक्रिया के दौरान ही वह मैदान में बेहोश होकर गिर गया था, जिसके बाद उसे रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. मिली जानकारी के अनुसार सूर्य की मौत ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से हुई है।

हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के दौड़ के दौरान अब तक 13 अभ्यर्थियों की मौत हुई थी, सूर्या की मौत के बाद यह आंकड़ा अब 14 हो गया है।


अपने तीन भाईयों में मुरामुल्ला सूर्या सबसे बड़ा था। उसके घर का बोझ उसके ही कंधों पर था। उसके चले जाने से अब परिवार के सदस्यों की कमर ही टूट गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उत्पाद सिपाही के लिए राज्य के अलग-अलग सेंटर पर दौड़ कराए जा रहे हैं। हालांकि इस बार सेंटर्स पर कई तरह की सुविधा उम्मीदवारों को दी जा रही है।

Tags:    

Similar News