झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती का फिजिकल 20 अगस्त से, JSSC ने जारी किया शेड्यूल, देखिये कहां-कहां होगी परीक्षा

By :  Aditya
Update: 2024-08-05 17:48 GMT

रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता के फिजिकल के लिए 20 अगस्त से शेड्यूल दिया गया है। रोल नंबर के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

रांची के स्मार्ट सिटी क्षेत्र धुर्वा, में कुल 13 दिन में 73405 अभ्यर्थियों का फिजिकल लिया जायेगा। वहीं रांची के झारखंड जगुआर टेंडरग्राम में 13 दिन फिजिकल होगा, इस दौरान भी 73405 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

"
"

वहीं गिरिडीह पुलिस लाइन में 73405, चियांकी हवाई अड्डा मेदनीनगर में 73405 अभ्यर्थी, जेएपीटीसी पदम हजारीबाग में 73405, जमशेदपुर के सीटीसी स्वास्पुर, मुसाबनी में 73405 और साहेबगंज के झारखंड सैन्य पुलिस 9 में 73402 अभ्यर्थियों का फिजिकल होगा। एडमिड कार्ड के लिए जल्द ही जेएसएससी की वेबसाइट में लिंक जारी कियाजायेगा।






 



 



 


Tags:    

Similar News