झारखंड में नौकरी ही नौकरी: JSSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 40000 पदों पर होगी भर्तियां, देखिये कब होगी परीक्षा, कब आयेगा रिजल्ट

By :  HPBL
Update: 2024-06-27 02:43 GMT

JOB In Jharkhand : चुनाव के पहले झारखंड में नौकरियों की बहार आने वाली है। 40,000 से ज्यादा पदों पर अलग-अलग विभागों में भर्तियां होनी है। मुख्यमंत्री की नयी भर्तियों के सबंध में निर्देश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी दिनों में राज्य में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। JSSC की परीक्षा कैलेंडर परीक्षा की संभावित तिथि और उसके परिणाम की घोषणा कर दी है।

JSSC द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार झारखंड नगर पालिका सेवा संपर्क संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम अगले महीने अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा । वहीं, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम भी अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। पेपर लीक के कारण स्थगित हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को एक बार फिर आयोजित करने की तैयारी कर ली गई है।

"
"

कैलेंडर के मुताबिक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में इसके अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना जताई है, जबकि इसका रिजल्ट अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी होगा, जबकि स्नातक स्तर की झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट अक्टूबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है और इसका रिजल्ट सितंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है, जबकि इसका रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है. झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा तथा इसका रिजल्ट नवंबर माह में जारी किया जाएगा। कुल मिलाकर युवाओं के लिए चुनाव से पहले बेहतर मौका नौकरी पाने का है।

Tags:    

Similar News