झारखंड में टेट परीक्षा जल्द: नयी नियमावली की अधिसूचना जारी, परीक्षा...

By :  HPBL
Update: 2024-06-20 19:45 GMT

Jharkhand TET Exam: झारखंड में जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा हो सकती है। हालांकि पहले भी टेट परीक्षा की चर्चा चल रही थी, लेकिन इस बार विभाग पूरी संजीदगी से परीक्षा के आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि परीक्षा कब ली जायेगी, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। लेकिन खबर है कि जल्द ही इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी हो जायेगा। राज्य में पिछले 10 वर्ष में मात्र दो शिक्षक‎ पात्रता परीक्षाएं हुई हैं। पहली परीक्षा वर्ष 2013 और दूसरी ‎वर्ष 2016 में ली गई थी। इसके बाद से झारखंड में कोई ‎परीक्षा नहीं हुई है। 2019 में बनी परीक्षा नियमावली के ‎बाद भी कोई परीक्षा नहीं हुई।

"
"

जानकारी के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की नियमावली में संसोधन के बाद अब नई नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से झारखंड ‎शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2019 में संशोधन करते ‎हुए झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2022 लागू की है। ऐसे में अभ्यर्थियों की उम्मीदें जगी है।

आपको बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा हर साल लिया जाना है। लेकिन झारखंड में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। 2022 की नई ‎नियमावली में शिक्षक पात्रता परीक्षा लेने को लेकर कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

नई नियमावली जो जारी हुई है, उसमें परीक्षा के प्रारुप में बदलाव किया गया है।

कक्षा एक से पांच और छह से‎ आठ के लिए 150-150 अंकों की परीक्षा ली ‎जाएगी। 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न ‎बहु वैकल्पिक होंगे। जबकि पहले क्लास एक‎ से पांच के लिए 200 अंकों की परीक्षा का‎ प्रावधान था। इतने ही प्रश्न पूछे जाने का‎ प्रावधान था। इसी तरह से कक्षा छह से आठ के लिए पहले 250 अंकों की परीक्षा और ‎इतने प्रश्न पूछे जाने का प्रावधान था।

Tags:    

Similar News