पति लाने गया था कांवड़, पीछे से पत्नी भाग गयी प्रेमी के साथ, परेशान पति बोला, बताईये पुलिस के पास जायें या भगवान के पास...
Love Affair : पति कांवड़ खरीदने बाजार गया, पीछे से पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। अब इस मामले में पति कांवड़ यात्रा छोड़कर थाना पहुंच गया है और ढूंढकर लाने की गुहार लगा रहा है। मामला राजस्थान के अलवर का है। दरअसल अलवर के नागलबास गांव का एक व्यक्ति कांवड़ लेने गया था और उसके पीछे उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई। पहले व्यक्ति ने खुद पत्नी को खोजा और नहीं मिलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इतना ही नहीं महिला घर में रखे जेवर और रुपये भी साथ ले गई। पीड़ित अपने घर से 15 जुलाई को कांवड़ लाने के लिए निकला था और 22 जुलाई को उसके बुजुर्ग पिता का फोन पहुंचा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है और देर शाम तक भी नहीं लौटी। वहीं, जब युवक घर लौटा तो उसने छानबीन की और पता चला कि उसकी पत्नी पास के ही डेरा गांव के हंसराज सैनी के साथ भाग गई।
बड़ी बात ये है वह अपनी छोटी बच्ची को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। नागलबास गांव के जितेंद्र मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि वह कांवड़ लेने के लिए गया था और पीछे उसकी पत्नी भाग गई। साथ ही महिला अपने साथ गहने भी ले गई। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पति जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी पास के गांव के हंसराज सैनी से फोन पर बात करती थी। उसके साथ ही जाने का उसको शक है। वह अपने साथ चांदी की पायजेब, सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी और सोने के कुंडल के साथ घर में रखे नगद डेढ़ लाख रुपये साथ ले गई। पुलिस अब पत्नी और उसके आशिक को ढूंढ रही है।