अखिलेश के ब्राह्मण कार्ड पर बसपा प्रमुख का तंज, कहा- पीडीए की हुई उपेक्षा, सपा व भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का हुआ उत्पीड़न

Update: 2024-07-29 08:42 GMT

लखनऊ। अखिलेश यादव ने माता प्रसाद को सपा विधायक दल का नेता बना कर सबको चौंका दिया। नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में चार नेता शामिल थे। लेकिन अखिलेश ने सभी को दरकिनार करते हुए ब्राह्मण कार्ड खेल दिया। पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि, सपा मुखिया ने लोकसभा आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहाँ PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात।

"
"

जबकि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं। ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल BSP सरकार में ही हुआ। अतः ये लोग ज़रूर सावधान रहें।

बता दें कि, माता प्रसाद पूर्वी यूपी में ब्राह्मण समाज से आते हैं। वह 7 बार के विधायक हैं। वर्तमान में वह सिद्धार्थनगर के इटवा सीट से MLA हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। उनकी गिनती एक कद्दावर नेता के रूप में होती है। माता प्रसाद को मुलायम सिंह का खास माना जाता है। मुलायम सरकार में वो दो बार मंत्री बने। उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाकर अखिलेश ने पूर्वांचल के ब्राह्मण को साधने का बड़ा दांव चला है।

Tags:    

Similar News