झारखंड की लड़की ने जिसे "मेजर साहब" समझकर प्यार किया, वो तो चोर निकला, प्रेमिका संग अनेचुरल.... सहित करता था ये गंदे काम

By :  Aditya
Update: 2024-09-15 17:28 GMT

Love Affair: झारखंड की लड़की जिसे आर्मी अफसर समझकर दिल दे बैठी थी, वो तो चोर निकला। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में झारखंड की एक लड़की ने बन्नादेवी थाने में शिकायत दर्ज करायी है।


आरोप है कि शहबाज नाम के युवक ने हर्षित चौधरी बनकर उसे पहले प्यार का झांसा दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाये और विरोध करने पर टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी।

युवती ने धोखे में रखकर युवक पर मंदिर में शादी रचाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब गुजरात पुलिस ने शहबाज को वंदे भारत ट्रेन में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और अलीगढ़ लाकर तफ्तीश की। शहबाज, जो अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके के मौलाना आजाद नगर का निवासी है, ने इस धोखे को अंजाम देने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

"
"

जानकारी के मुताबिक मैट्रीमोनियल वेबसाइट shaadi.com पर हर्षित चौधरी के नाम से झारखंड की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। उसने लड़की को विश्वास में लेकर 5 मार्च 2023 को अलीगढ़ के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।


शहबाज ने खुद को एक मेजर बताया और बन्नादेवी थाना इलाके के लोहिया नगर में किराए के मकान में लड़की को रखा। पुलिस ने खुलासा किया कि शहबाज पहले से शादीशुदा है और उसने अलीगढ़, दिल्ली सहित कई अन्य शहरों में दर्जनों लड़कियों को धोखा दिया है।

पीड़िता ने बन्नादेवी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने शहबाज पर धोखे से शादी करने, जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने, बलात्कार करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।एफआईआर के अनुसार, शहबाज ने हर्षित चौधरी के नाम से फर्जी पहचान बनाई और लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसने न केवल शादी के नाम पर धोखा दिया, बल्कि शादी के बाद लगातार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

Tags:    

Similar News