दारोगा-हवलदार सस्पेंड: मंदिर दर्शन कर लौट रही युवतियों की ऑटो 500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी, 1 की गयी जान, 5 की हालत नाजुक

By :  Aditya
Update: 2024-08-11 17:01 GMT

Accident News: 500 फीट की ऊंचाई से ऑटो नीचे गिर गया। हादसे में एक छात्रा की जान चली गयी, जबकि 8 लड़कियां घायल हो गयी। घटना में पुलिस की लापरवाही देखते हुए दारोगा और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड जवान पर कार्रवाई के लि पत्र लिखा गया है। पूरा मामला झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रौनी गांव स्थित केदारेश्वर मंदिर का है।


पहाड़ी पर बने केदारेश्वर मंदिर से दर्शन कर युवतियां ऑटो से लौट रही थीं। बारिश में फिसलन की वजह से पहाड़ी पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया।

"
"

लगभग 500 फीट ऊंचाई से ऑटो नीचे आकर गिरा। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 8 युवतियां और ड्राइवर घायल हो गया। गंभीर घायल 5 युवतियों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी है। सावन के महीने में ऑटो और अन्य वाहनों का पहाड़ी के ऊपर जाना मना था। लेकिन, आज पुलिस ड्यूटी से नदारद थी। ऐसे में ऑटो ऊपर तक पहुंच गया। लापरवाही सामने आने पर दरोगा रविकांत गोस्वामी, और हेड कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया।

होमगार्ड रामनाथ पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। मामले की जांच एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी को सौंपी गई है। मऊरानीपुर से 9 सहेलियों का एक ग्रुप रविवार सुबह लगभग 7 बजे केदारेश्वर मंदिर गया था। वे ऑटो से पहाड़ी के नीचे पहुंच गईं। एक युवती मऊरानीपुर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी रूचि कुशवाहा ने बताया कि ऑटो से उतरकर हम लोगों ने पैदल ही चढ़ाई की और मंदिर पहुंच गए। वहां पूजा अर्चना की।

दर्शन के बाद हम सभी पैदल ही लौट रहे थे। रास्ते में हमें एक ऑटो मिला।ड्राइवर ने हम सभी को ऑटो में बैठा लिया। पहाड़ी से नीचे उतरते वक्त संतुलन बिगड़ गया। बहुत उंचाई से ऑटो नीचे गिरने लगा और फिर नीचे आकर पलट गया। घटना में एक छात्रा की मौके पर जान चली गयी, जबकि 5 की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Tags:    

Similar News