सैलरी कटने से नाराज कर्मचारी ने किया बड़ा कांड, चार कर्मचारियों की जिंदा जलने से गयी जान, छह हुए घायल

Employee angry with salary cut committed a big crime, four employees died by burning alive, six were injured

Big Accident : सैलरी में इंक्रीमेंट नहीं होने से नाराज ड्राइवर ने चार कर्मचारियों की जान ले ली। कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए गाड़ी में आग लगने से ये हादसा हुआ। घटना में चार कर्मचारियों की जान चली गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये। घटना महाराष्ट्र में पुणे के हिंजेवड़ी की है। जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैवलर वाहन में आग लगने से ग्राफिक्स कंपनी के चार कर्मचारियों की जान चली गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने कर्मचारियों से विवाद और वेतन न बढ़ने से नाराज होकर यह कृत्य किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर का नाम जनार्दन हंबार्डिकर है, वो पुणे के कोथरूड में रह रहा था। आरोपी हिंजवडी स्थित ग्राफिक कंपनी के टेम्पो ट्रैवलर का ड्राइवर है। आग लगने से चार कर्मचारियों की वाहन के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि छह श्रमिक झुलस गए. चार कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना में पुलिस ने अनुमान लगाया था कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।जांच में पता चला कि ड्राइवर जनार्दन हंबार्डिकर ने कंपनी से पुरानी रंजिश और नाराजगी के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी जनार्दन हंबार्डिकर का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था। इसके अलावा कंपनी ने दिवाली पर उसके वेतन में भी कटौती की थी। आरोपी हंबार्डिकर इसी बात से नाराज था. उसने मंगलवार को अपनी कंपनी से एक लीटर बेंज़िम सॉल्यूशन नामक केमिकल लाकर गाड़ी में रख लिया।

 

सुबह जब कर्मचारियों को लाने गया तो वारजे में एक माचिस खरीदी. कर्मचारियों को ले जाते समय आरोपी ने फेज वन इलाके में पहुंचते ही उसने कपड़े के टुकड़ों में आग लगा दी। केमिकल की वजह से आग तेजी से फैली। ड्राइवर तुरंत बाहर कूद गया। आरोपी ड्राइवर हंबार्डिकर मामूली रूप से घायल होने के बावजूद वह पुलिस को देख बार-बार बेहोश होने का नाटक करता रहा। लेकिन उसकी चालाकी अफसरों ने पकड़ ली।

Related Articles

close