पूजा करने के दौरान टोकने से गुस्साए शख्स ने पत्नी, मां और 3 बेटियों समेत 5 हत्याएं कर दी

उत्तराखंड: ऋषिकेश के समीपवर्ती रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि, अभी तक आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार, नागाघेर निवासी कुमार ने सुबह सात बजे अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गढ़वाल रेंज के डीआईजी करण सिंह नागन्याल ने देहरादून में कहा, पूजा करने के दौरान पत्नी द्वारा टोकने पर महेश नामक एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी फिर अपनी 3 बच्चियों की हत्या की और अंत में मां की हत्या कर दी. कुल मिलाकर 5 लोगों की हत्या की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close