JPSC घोटाले की जांच में फिर बड़ा मोड़! पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य CID के सामने, खुलेंगे कई राज?

Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में जुड़े अधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों पर CID का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं।

CID ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। एजेंसी की ओर से JPSC परीक्षा प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उनसे जानकारी लिए जाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों सदस्यों को भेजा गया था समन

बताया जा रहा है कि JPSC के तीनों सदस्यों को CID की ओर से समन भेजा गया था। समन जारी होने के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

पहले भी कई लोगों से हो चुकी है पूछताछ

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता और गड़बड़ी के मामले की जांच CID कर रही है। जांच के दौरान आयोग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। इसी कड़ी में अब पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य को CID कार्यालय बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन सवालों के मिलेंगे जवाब?

पूछताछ के दौरान परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया, आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों और कथित गड़बड़ियों से जुड़े अन्य मामलों को लेकर जानकारी ली जा सकती है। अब देखना होगा कि CID की पूछताछ में क्या नए तथ्य सामने आते हैं और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close