झारखंड में एक और इनकाउंटर, डबल मर्डर का आरोपी थाना प्रभारी का पिस्टल छीनकर हो रहा था फरार, पुलिस ने ठोक डाला…

Another encounter in Jharkhand, the accused of double murder was trying to escape after snatching the pistol of the station in-charge, the police shot him dead...

Jharkhand Crime news: अभी अमन साहू इनकाउंटर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इनकाउंटर का एक मामला सामने आ गया। डबल मर्डर के आरोपी का झारखंड में एक बार फिर इनकाउंटर हुआ है। जानकारी मिली है कि चान्हो में हुए डबल मर्डर का एक आरोपी प्रिंस थानेदार का पिस्टल छीन कर फरार होने की कोशिश कर रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागने के क्रम में रांची पुलिस की गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में हुई गोलीबारी में दोहरे हत्या मामले में फरार चल रहे अपराधी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान हत्याकांड के आरोपी प्रिंस के बारे में जानकारी मिली। वो चान्हो इलाके में छुपा था। सूचना पर जब पुलिस की टीम प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तब उसने चान्हो थाना प्रभारी का पिस्तौल छीन कर फरार होने की कोशिश की। इसी दौरान पिस्तौल से चली एक गोली उसके पैर में जा लगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोली लगने के बाद प्रिंस को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधी प्रिंस ने पुलिस का पिस्तौल छीन कर पुलिस पर ही फायरिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह प्रयास सफल नहीं रहा। इसके तुरंत बाद प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अमन साहू का पलामू में इनकाउंटर हुआ था। वो भी पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close