एक और सोनम कांड: पत्नी ने अपने पति को दी ऐसी मौत, सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे, प्रेमी के लिए अपने हाथों से उजाड़ दिया सुहाग

Another Sonam scandal: Wife killed her husband in such a way that you will get goosebumps on hearing it, ruined her husband with her own hands for her lover

Crime news। सोनम रघुवंशी का हनीमून कांड जब से सामने आया है, तभी से ना जाने क्यों पत्नियों की क्रूरता के एक से बढ़कर एक किस्से सामने आ रहे हैं। कल झारखंड में एक मामला आया था, जिसमें शादी के 36वें दिन पत्नी ने मुर्गा-चावल में जहर मिलाकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के मधेपुरा जिले से सामने आया है। ये मामला चर्चित सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही है।

जानकारी के मुताबिक भर्राही थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव में एक पत्नी ने अपने पति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रंजीत राम के रूप में हुई है। रंजीत की पत्नी सविता देवी, जिसने घटना के समय साड़ी पहन रखी थी, उसी साड़ी का इस्तेमाल शव को फंदे से लटकाने में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर रंजीत का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और गर्दन व कनपटी पर गहरे कट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, महिला ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया, जबकि उसका सिम कार्ड मृतक के परिजनों को मिला, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा। सविता देवी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पति की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की मां किरण देवी और मामा दिनेश राम ने दावा किया कि सविता का अपने मायके में किसी युवक से प्रेम संबंध था। आए दिन पति-पत्नी के बीच इसी को लेकर विवाद होता था। मृतक के मामा ने यह भी बताया कि तीन महीने पहले जब रंजीत अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गया, तो ससुराल वालों ने उसे पंजाब भेजकर 10 हजार रुपये में किसी के पास बंधक बना दिया था।

किसी तरह उसे छुड़ाकर वापस लाया गया और 16 जून को पत्नी को मायके से घर लाया गया, लेकिन 17 जून की रात उसकी हत्या कर दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी महिला के मायके, सुपौल जिले के गिरधरपट्टी स्थित घर पर ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि परिजन मधेपुरा चले गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और सविता देवी से पूछताछ जारी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

close