गजब खबर: विधायक एक महीने में तीसरी बार बने चोरों का शिकार, तीन चोरी के बाद भड़के विधायक बोले, पुलिस सिर्फ नाम की रह गयी …

Amazing news: MLA became a victim of thieves for the third time in a month, after three thefts, MLA got angry and said, police exists only in name...

MLA Police Complain: लगता है कुछ चोर, कांग्रेस विधायक के पीछे ही पड़ गये हैं। विधायक एक महीने में तीसरी बार चोरी का शिकार हो गये हैं। पहले उनकी मोबाइल चोरी की गयी, फिर घर से बाइक की चोरी हुई और अब चोरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भी हाथ साफ कर दिया। एक ही महीने के भीतर तीन-तीन चोरियों के बाद विधायक का गुस्सा पुलिस पर फट पड़ा है। मामला राजस्थान के दौसा का है, जहां कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा चोरों से परेशान हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “पुलिस बस नाम की रह गयी है”। दरअसल कांग्रेस विधायक पहली बार चोरी का शिकार 11 जून को बने थे। इस दौरान चोरों ने राजेश पायलट के पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पीएसओ ने पुलिस कंप्लेन की, लेकिन अभी तक मोबाइल का कोई अता पता नहीं है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके कुछ दिन बाद ही विधायक दीनदयाल के घर से बाइक की चोरी हो गयी। इस मामले में भी पुलिस को शिकायत की गयी, लेकिन अभी तक बाइक का भी कोई पता नहीं चल पाया। अब चोरों ने देर रात उनके घर से ट्रैक्टर और टॉली की भी चोरी कर ली। इस घटना के बाद विधायक का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कहा कि पुलिस का खौफ चोरों पर नहीं रह गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों की तलाश कर ली जायेगी। वहीं ट्रैक्टर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रहीहै, जल्द ही इस मामले में भी चोरों तक पहुंचा जायेगा। ऐसे में अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि अगर विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर आमजन की सुरक्षा का क्या हाल है।

Related Articles

close