झारखंड : देवघर में ऑटो और कार की टक्कर में बीएड छात्रा की मौत…5 अन्य की हालत गंभीर!

गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर चौपा मोड़ से 50 मीटर पहले एक तेज रफ्तार कार ने बीएड छात्राओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बीएड सेकंड ईयर की छात्रा किरण मुर्मू (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य छात्राएं घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार देवघर के डीपसर कॉलेज ऑफ एजुकेशन देवसंघ की सभी छात्राएं मोहनपुर के बंका हाईस्कूल से लेशन प्लान की ट्रेनिंग पूरी कर लौट रही थीं। तभी गोड्डा की ओर तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आनन-फानन में दुर्घटना में घायल छात्राओं को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज की प्राचार्या और अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में घायल छात्राओं की पहचान प्रीति टुडू (हरिपुर, दुमका), सावित्री हेंब्रम (बारापलासी), नेहा ठाकुर (पानी टंकी, देवघर), निशा भारती (बिलासी, देवघर), और दृश्या वत्स (सनहोला, भागलपुर, बिहार) के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close