बाबूलाल मरांडी की भतीजी से मांगी घूस: घूसखोरों की हिम्मत तो देखिये, बाबूलाल मरांडी की भतीजी से मांग लिया 5000 रुपये घूस. SDM ने कहा…

Bribe demanded from Babulal Marandi's niece: Look at the audacity of the bribe takers, they demanded 5000 rupees bribe from Babulal Marandi's niece. SDM said...

Jharkhand News: झारखंड में घूसखोरों के हौसले कितने बुलंद है इसका एहसास इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बड़े नेताओं के परिजनों से भी खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की भतीजी ज्योति मरांडी ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। यह आरोप खोरी महुआ अनुमंडल परिसर में बैठने वाले एक अधिवक्ता पर लगा है, जिसके बाद अब एसडीएम ने संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संगठन को पत्र लिखा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल बाबूलाल मरांडी के भाई राधेश्याम मरांडी की बेटी ज्योति मरांडी ने आरोप लगाया है कि उन्हें जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के एवज में ₹5000 की डिमांड की गई। साथ ही यह भी कहा गया की राशि इससे ज्यादा और भी लग सकती है। एक वीडियो में ज्योति मरांडी ने कहा कि वह अनुमंडल कार्यालय पहुंची और शपथ पत्र बनवाने के लिए परिसर में बैठे अधिवक्ता उदित कुमार से बात की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राधेश्याम मरांडी ने बताया कि जब अधिवक्ता को उन्होंने कहा कि उन्हें जन्मप्रमाण पत्र ऑनलाइन करवाना है तो उसके लिए में अधिवक्ता ने उनसे ₹5000 और कागजात की मांग की। हालांकि ज्योति मरांडी ने कहा कि वह सिर्फ शपथ पत्र बनाकर दे दें, बाकी काम वह खुद करवा लेंगे तो अधिवक्ता ने सरकारी व्यवस्था बतानी शुरू कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिवक्ता ने यह भी बताया कि कहां-कहां कितना पैसा देना पड़ता है। इतना पैसा देने के साथ दौड़ना भी संभव नहीं होगा। ज्योति मरांडी ने कहा है कि जब बाबूलाल मरांडी की भतीजी होने के बावजूद उन्हें रिश्वत देकर प्रमाण पत्र ऑनलाइन करवाना पड़ रहा है, तो फिर आम लोगों की क्या स्थिति होती होगी?

 

इस मामले में एसडीएम ने कार्रवाई करने की बात कही है। एसडीएम ने बताया कि राधेश्याम मरांडी नाम के व्यक्ति से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ₹5000 के रिश्वत की मांग की गई है। इस मामले में अधिवक्ता उदित कुमार अम्बष्ट पर कार्रवाई करने के लिए बार काउंसिल को पत्र भेज दिया गया है।

Related Articles

close