दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर लगी रोक, रांची रेलमंडल ने गणतंत्र दिवस से पहले जारी किया कड़ा आदेश

Parcel booking on Delhi-bound trains banned, Ranchi Railway Division issues strict order ahead of Republic Day

रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे सुरक्षा रांची को कड़ा कर दिया गया है। रांची रेलमंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह और आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों में मंगलवार से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग बंद कर दी गई है। इसी तरह प्रयागराज रूट में माघ मेला और भारी भीड़ को देखते हुए पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से रोकी गई है। अन्य शहरों के लिए पार्सल बुकिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी।

स्टेशन पर अलर्ट और आरपीएफ की तैयारी

सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट मोड में रखा गया है। इस अवधि में आरपीएफ पर्सनल की छुट्टियां सीमित कर दी गई हैं, ताकि सुरक्षा में कोई कमी न आए। स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में एसआईबी और सीआईबी की टीमें यात्रियों की जांच कर रही हैं। इसके अलावा श्वान दस्ते तैनात किए गए हैं और 88 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तेज कर दी गई है।

यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है

रेलवे प्रशासन लगातार प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सुरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरूक कर रहा है। अनधिकृत रूप से स्टेशन परिसर में रह रहे लोगों को हटा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी उपायों का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर यात्रियों और स्टेशन परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Related Articles

close