अचानक बंद मिलेंगे बैंक! अप्रैल में 9 दिन की छुट्टियां, बिना तैयारी पहुंचे तो अटक जाएगा काम

RBI की लिस्ट आई सामने… इन तारीखों को भूलकर भी न करें बैंक जाने की गलती!

नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही अप्रैल महीना बैंकिंग काम करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय अवकाश शामिल हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह लिस्ट जरूर देख लें, वरना आपको बंद दरवाजे से लौटना पड़ सकता है।

अप्रैल में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के नियमित अवकाश के अलावा कई महत्वपूर्ण त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत ही 1 अप्रैल को बैंकों के सालाना खातों के क्लोजिंग के कारण छुट्टी से होती है। इसके बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बैंक बंद रहेंगे। 5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार और 11 व 25 अप्रैल को क्रमशः दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण भी बैंक बंद रहेंगे, जबकि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस तरह कुल मिलाकर अप्रैल में करीब 9 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंकिंग कार्यों की योजना बनाना बेहद जरूरी हो जाता है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि इन छुट्टियों के दौरान भी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आप डिजिटल माध्यमों से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने या अन्य जरूरी लेनदेन आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको शाखा जाकर कोई काम करना है, तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाना ही समझदारी होगी, वरना आपका जरूरी काम बीच में अटक सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close