BDO- प्रखंड कोर्डिनेट घूस लेते गिरफ्तार : ACB ने पैसे लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

लोहारदगा: लोहरदगा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज में और प्रखंड कोऑर्डिनेटर परमानंद कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार बीडियो अनिल कुमार को 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रखंड कोऑर्डिनेटर परमानंद कुमार को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एसीबी के द्वारा किया गया है।

किस्को प्रखंड कार्यालय एसीबी की दबिश

सरकारी दफ्तर में रिश्वत की शिकायत को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता की टीम जिला के किस्को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की है। किस्को प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज को रांची एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया। वहीं 15वें वित्त आयोग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर परमानंद कुमार को भी रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने दबोचा। आरोपी बीडीओ और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एसीबी की टीम गिरफ्तार कर रांची ले गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भ्रष्टाचार में लिप्त पदाधिकारियों के विरुद्ध एसीबी की बड़ी कार्रवाई से लोहरदगा में हड़कंप मच गया है। एसीबी को किस्को ब्लॉक में रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि किस्को प्रखंड विकास पदाधिकारी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विकास योजना के नाम पर लाभुकों से लगातार रिश्वत की मांग कर रहे हैं और पैसा ना देने पर काम ना होने की बात भी कही जा रही थी। इसकी शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया, इसके बाद पुष्टि कराई गयी। इसके बाद मंगलवार को पूरे प्लान के साथ एसीबी की टीम प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close