दारोगाओं की टीम पर मधुमक्खी का हमला, 20 से ज्यादा दारोगा हुए घायल, चार की हालत गंभीर

Bees attack a team of inspectors, more than 20 inspectors injured, four in critical condition

Honey Bee Attack: एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, 54 दारोगाओं की टीम पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 20 से अधिक दरोगा घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की बतायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर से 54 प्रशिक्षु दारोगाओं की टीम जंगल भ्रमण के लिए मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र स्थित चंदन वन विश्रामगृह पहुंची थी। यह भ्रमण उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था। टीम जैसे ही वन क्षेत्र के भीतर स्थित जंगली झाड़ियों और वृक्षों के बीच ‘जारी और शाला’ नामक स्थान पर पहुंची, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों का हमला इतना जबरदस्त था कि दारोगाओं को भागकर जान बचानी पड़ी। अफरा-तफरी में कई लोग गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। मधुमक्खियों ने विशेष रूप से चेहरे, गर्दन और हाथों पर डंक मारे, जिससे कई की हालत बिगड़ गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी मड़िहान ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायल दरोगाओं को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, हालांकि कुछ दरोगाओं की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

 

यह कोई पहली घटना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी ललितपुर जिले में रविवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां वन भ्रमण के दौरान अधिकारियों की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। उस घटना में भी कई अधिकारी घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

Related Articles

close