रांची में कई जगहों पर कार्रवाई! नियुक्ति घोटाले में CID का बड़ा एक्शन…धर्मेंद्र कुमार समेत 7 हिरासत में…3 मोबाइल और कंप्यूटर जब्त…

सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ जारी, सीआईडी ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

रांची।

झारखंड में कथित नियुक्ति घोटाले की जांच तेज हो गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र कुमार समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान धर्मेंद्र कुमार के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जबकि उसका कंप्यूटर भी सीआईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में सीआईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संवेदनशील इलाके से हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार को रांची के कचहरी के समीप स्थित अतिसंवेदनशील क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि वह एक वरिष्ठ अधिकारी के आवासीय कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।

सूत्रों का दावा है कि नियुक्ति घोटाले में उसकी भूमिका की सूचना मिलने के बाद सीआईडी ने यह कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जगन्नाथपुर समेत कई इलाकों में छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, सीआईडी ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से भी दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा चार अन्य लोगों को रांची के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया है। सभी संदिग्धों से सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है।

मोबाइल और कंप्यूटर की होगी जांच

धर्मेंद्र कुमार के कब्जे से जब्त किए गए तीन मोबाइल फोन और कंप्यूटर की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नियुक्ति घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, अब तक सीआईडी ने इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है। ऐसे में हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका और जांच की दिशा को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद सीआईडी की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close