Big Breaking: गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर,  DGM मर्डर केस में होनी थी पूछताछ

Big Breaking: Gangster Aman Sahu killed in encounter, was to be interrogated in DGM murder case

Jharkhand big update: झारखंड के बड़े गैंगस्टर  अमन साव मारा गया है। सूचना के मुताबिक वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसका फायदा अमन साव ने उठाया। वो सिपाही की राइफल छीन कर भागने की कोशिश में था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग कर दी। तभी पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में एक जवान के भी घायल होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पलामू जिले की एसपी रिष्मा रमेशन सहित तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि हाल ही में 8 मार्च को झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी (NTPC) के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमलावरों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमन साव पूरे झारखंड के लिए सिर दर्द बना हुआ था और पूरे झारखंड में 100 से भी अधिक आपराधिक घटनाएं के मामले दर्ज हैं. पलामू पुलिस की एक बड़ी टीम इलाके में कैंप कर रही है और हालात का जायजा ले रही है. सिर्फ पलामू में एक दर्जन से भी अधिक बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले अमन साव पर दर्ज थे. अमन साव पर पलामू में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट, नेशनल हाईवे पर फोरलेन कार्य पर रंगदारी के लिए फायरिंग करवाने का आरोप है. इसके अलावा अमन साव पर लातेहार के बालूमाथ के इलाके में कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close