बड़ी खबर-बस का अपहरण, 9 यात्रियों को मार दी गोली, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, जांच शुरू

Big news - bus hijacked, 9 passengers shot, panic in the area after the incident, investigation begins

Crime News : बस का किडनैप कर यात्रियों को बनाया बंधक, फिर नौ पैसेंजर्स को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये हत्या क्यों की गयी, किसने की, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल सभी पैसेंजर्स की डेड बॉडी को मौके से निकाल लिया गया है। घटना पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक हथियारबंद हमलावरों ने बस में सफर कर रहे यात्रियों को अगवा कर लिया और फिर उनकी जान ले ली। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने जानकारी दी कि यह नृशंस वारदात गुरुवार शाम को अंजाम दी गई, जब कई बसों में सफर कर रहे यात्रियों को रोका गया और उनमें से नौ यात्रियों को जबरन उतारकर पहाड़ी इलाके में ले जाया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगवा किए गए सभी लोगों के शव रातभर की तलाशी के बाद पहाड़ियों से बरामद किए गए। शवों पर गोलियों के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि उनकी निर्दयता से हत्या की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी नावेद आलम ने बताया, “हमलावर यात्रियों को पहचान कर अलग ले गए और उन्हें मार दिया। उनके शव पहाड़ी इलाके में फैले हुए मिले।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अधिकारियों को शक है कि इस हमले के पीछे बलूच अलगाववादी संगठनों का हाथ हो सकता है। ये संगठन विशेष रूप से पंजाब प्रांत के नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं, जिन्हें वे बाहरी मानते हैं।

 

बलूचिस्तान का यह खनिज संपन्न क्षेत्र बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और अन्य उग्रवादी संगठनों का गढ़ माना जाता है। ये संगठन लंबे समय से पाकिस्तान सरकार पर संसाधनों के शोषण और स्थानीय निवासियों की अनदेखी का आरोप लगाते आ रहे हैं।

Related Articles

close