खूनी लव स्टोरी… सुहाग की कुर्बानी में पागल प्रेम…देवर के प्यार में पागल भाभी ने रची खौफनाक साजिश….

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने देवर के साथ अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कर दी। इस खौनी साजिश में प्यार, धोखा और हत्या की ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

घटना गंगीरी थाना क्षेत्र के नगला हिमाचल गांव की है। 17 जून को गांव निवासी ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की शिकायत उसकी पत्नी ललिता ने की थी, जिसने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। शुरू में मामला एक बाहरी व्यक्ति की करतूत लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो सच्चाई सामने आते ही सब दंग रह गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवर से प्रेम और पति की हत्या का खौफनाक प्लान(खूनी लव स्टोरी)

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ललिता के ऋषि कुमार के चचेरे भाई यानी उसके देवर से पहले से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा, जिसकी भनक आखिरकार ऋषि कुमार को लग गई थी। जब ललिता को लगा कि उसका राज खुल सकता है, तो उसने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

दोनों ने मिलकर पहले ऋषि को जमकर शराब पिलाई और फिर मौका पाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई(खूनी लव स्टोरी)

पुलिस ने हत्या के इस सनसनीखेज मामले में ललिता और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

समाज में बढ़ते अवैध संबंध और हत्या के मामले(खूनी लव स्टोरी)

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और रिश्तों के पतन की दर्दनाक मिसाल बन गई है। बढ़ते ऐसे मामलों ने समाज में चिंता की लकीरें खींच दी हैं, जहां प्रेम की आड़ में विश्वासघात और हत्या जैसे जघन्य अपराध अंजाम दिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

Related Articles

close