पार्किंग के विवाद में खूनी संघर्ष! झारखंड के वैज्ञानिक की पंजाब में हत्या!

Bloody conflict over parking dispute! Jharkhand scientist murdered in Punjab!

पंजाब के मोहाली में एक दर्दनाक घटना में झारखंड के वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार की मौत हो गई। पार्किंग विवाद के दौरान पड़ोसी ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़े और उनकी जान चली गई।

कौन थे अभिषेक स्वर्णकार?

अभिषेक स्वर्णकार झारखंड के धनबाद जिले के कतरास क्षेत्र के निवासी थे। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में कार्यरत थे। कुछ समय पहले उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी, जिसमें उनकी बहन ने उन्हें किडनी दान की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुई घटना?

घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुई, जब अभिषेक मोहाली में अपने किराए के अपार्टमेंट के बाहर बाइक पार्क कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि गुस्से में पड़ोसी ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़े।

परिजनों का दावा है कि आरोपी ने उनके पेट में घूसा भी मारा, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसी ने अभिषेक को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने की न्याय की मांग

इस घटना से न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है। अभिषेक के परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close