Blue Drum Killer फिर लौटा? लुधियाना में मिला हाथ-पैर बंधा शव, नीले ड्रम में मिली दर्दनाक मौत की दास्तां!

मेरठ जैसा ही सनसनीखेज मामला लुधियाना में, न हत्यारा पहचान में, न ही लाश की पहचान, नीला ड्रम फिर बना खौफ का पर्याय

Blue Drum Killer फिर लौटा? लुधियाना में मिला हाथ-पैर बंधा शव, नीले ड्रम में मिली दर्दनाक मौत की दास्तां!

लुधियाना: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की सिहरन अभी तक लोगों के ज़हन से मिटी भी नहीं थी कि पंजाब के लुधियाना से ठीक वैसी ही एक और खौफनाक घटना सामने आ गई है। यहां एक नीले ड्रम में हाथ-पैर बंधा हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।(Blue Drum Killer)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्रम के अंदर बोरी में बंद लाश मिली, जिसके हाथ-पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, और न ही यह पता चल पाया है कि यह हत्या किसने और क्यों की।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। शुरुआती नजर में यह मामला सोची-समझी साजिश और योजनाबद्ध हत्या का प्रतीत होता है।(Blue Drum Killer)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वारदात की हैरानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कुछ ही समय पहले मेरठ में भी इसी तरह का केस सामने आया था, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में शव को सीमेंट के साथ भरकर छिपा दिया था।

अब दो राज्यों में एक जैसे हत्याकांड सामने आने के बाद “ब्लू ड्रम मर्डर पैटर्न” पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ये एक सीरियल पैटर्न की शुरुआत है? या कोई नई जुर्म की शैली?(Blue Drum Killer)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close