Bokaro: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और बहू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नावाडीह प्रखंड के कुकुरलीलवा गांव में अज्ञात कारणों से एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी तथा उनकी पुतोहू (बहू) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह पर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close