Borad Exam 2023 : एग्जाम सेंटर पहुंचने का समय बदला, अब आधा घंटा पहले बंद हो जाएंगे गेट

बिहार: बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के स्टूडेंट्स के लिए समिति ने बेहद महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नए दिशानिर्देश में बोर्ड ने स्टूडेंट्स से आधा घंटा पहले तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाने के लिए कहा है। आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएंगे। जबकि पहले परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले गेट बंद होने थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली बिहार बोर्ड ने नकलविहीन और शुचितपूर्ण ढंग से मैट्रिक परीक्षा आयोजित करने के लिए यह फैसला लिया है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 9.30 बजे से शुरू होनी है। जबकि दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 1.45 बजे से शुरू होनी है। पहले सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए गेट बंद होने का समय 9.20 बजे था लेकिन अब गेट 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा में गेट 1.15 बजे बंद कर दिया जाएगा। दूसरे शब्दों में कहें तो सुबह की शिफ्ट के परीक्षार्थियों को 9 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के स्टूडेंट्स को 9 बजे तक निश्चित तौर पर परीक्षा केंद्र मे प्रवेश कर जाना है।









