BPSC शिक्षक अभ्यार्थी की सड़क हादसे में मौत

भागलपुर : जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में BPSC शिक्षक अभ्यर्थी की मौत हो गयी. घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है. जहां कृष्णगढ़ मोढ़ के पास बाइक और पिकअप वैन की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार युवती नीलम कुमारी की मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथ बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देने बाइक से निकली थी. युवती का सेंटर पूर्णिया पड़ा था. इसलिए अहले सुबह 4 बजे वह निकली थी. सुल्तानगंज से ट्रेन पकड़कर उसे जाना था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंद दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close