BREAKING: झारखंड में आयकर की बड़ी कार्रवाई…. कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव, अनूप सिंह समेत 9 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी… देखें क्या कहा अनूप सिंह ने..

गोड्डा: झारखंड में जारी सियासी हलचल के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार अहले सुबह झारखंड कांग्रेस के कुछ विधायकों के आवास पर आईटी के छापे की खबर है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आईटी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के आवास पर छापा मारा।

बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के घर आईटी की छापेमारी आज यानि शुक्रवार को अहले सुबह से शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि विधायक कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर लगभग 30-35 के संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचें है। विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास के मुख्य द्वार बंद कर आवास के अंदर जांच पड़ताल कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास पर छापेमारी

साथ ही मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर आईटी का छापा पड़ा है। ये छापा उनके रांची स्थित आवास पर पड़ा है। साथ ही इनके गोड्डा स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की छापेमारी शुरू कर दी है। बेरमो के कोल व्यवसायी अजय सिंह के आवास की भी आयकर विभाग के अधिकारी तलाश कर रहे है।

आठ गाड़ियों से आए है आयकर विभाग के अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी सुबह लगभग 7:30 बजे बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर पहुंचे। जानकारी यह भी है कि विभाग के अधिकारी कुल आठ गाड़ियों में यहां आए है जिसमें से सात गाड़ी रांची के बताए जा रहे है वहीं, एक गाड़ी का नंबर प्लेट जमशेदपुर का है।

Related Articles

close