Breaking : रांची में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में हुई मौत

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में जमीन कारोबारी धमन राम की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार धवन राम एदलहातू चौक के पास स्थित एक पान गुमटी के पास खड़े थे। उसी दौरान दो अपराधी मौके पर पहुंचे और धवन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आनन-फानन में घायल कारोबारी को रिम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिल गई बरियातू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबार को लेकर ही धवन राम स्थानीय अपराधियों के निशाने पर था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि इस घटना में धवन राम का एक दोस्त भी घायल हुआ है। एक गोली उसे छूते हुए निकल गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर अपराधियों का सुराग हासिल करने में लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close