ब्रेकिंग : रांची के प्रसिद्ध डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रांची : रांची में अपराध का ग्राफ और अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। इसी की बानगी राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में देखने को मिली, एक बदमाश ने प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया है। गंभीर हालत में उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।

सदर थाना क्षेत्र इलाके में अज्ञात अपराधी ने डॉक्टर अंचल कुमार पर हमला किया है। बदमाश ने उनके जयप्रकाश नगर स्थित आवास में घुसकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गए। गुलमोहर अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला से पूरे शहर में सनसनी है. इस घटना के बारे में डॉ अंचल कुमार के मित्र डॉ बीएमके सिन्हा बताते हैं कि डॉक्टर अंचल कुमार अपने घर की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर पहले से ही घात लगाए एक अज्ञात अपराधी बैठा हुआ था। जैसे ही डॉक्टर आंचल की उस अपराधी पर नजर पड़ी. उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन इसी बीच अपराधी ने लोहे की रॉड से डॉ अंचल कुमार के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हमले से डॉक्टर अंचल कुमार वहीं अचेत हो गए और अपराधी मौके से फरार हो गया. वहीं डॉ अंचल कुमार की चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे, जहां डॉक्टर को जमीन पर गिरा हुआ बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें मेडिका अस्पताल ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close