ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड से आ रही बस पलटी, 10 यात्री घायल, महिला की हालत गंभीर

Breaking News: Bus from Jharkhand overturns; 10 passengers injured, woman in critical condition.

Big Accident। झारखंड से आ रही यात्री बस भीषण हादसे का शिकार हो गई है। झारखंड के रामगढ़ से ये बस आ रही थी। जानकारी के मुताबिक झारखंड व छत्तीसगढ़ की सीमा पर जशपुर जिले में सुबह ये बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही एक यात्री बस कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी के पास डायवर्सन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 10 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डायवर्सन पर पलटी तेज रफ्तार बस

 

प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। टांगरपानी के पास बने डायवर्सन पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

10 घायल, एक महिला की हालत नाजुक

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर

कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और डायवर्सन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

 

राहत-बचाव के बाद यातायात बहाल

 

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close