ब्रेकिंग : बैठक के दौरान राजपूत करणी सेना के प्रदेशध्यक्ष को पूर्व जिला अध्यक्ष ने मारी गोली, हालत गंभीर

उदयपुर : से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारी दी। उन्हें कमर में गोली लगी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। भीड़ ने गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना रविवार (13 अगस्त) को भूपाल नोबल्स (बीएन) यूनिवर्सिटी में दोपहर 1 बजे की है।

राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग हुई है। पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी ने उदयपुर में गोली उस समय मारी जब बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। गोली चलते ही बैठक में अफरा-तफरी मच गई। बैठक में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मीटिंग चल रही थी। भंवर सिंह को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की सूचना के बाद भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। इससे पहले घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई श्री राजपूत करणी सेना ने राज्य सरकार के समक्ष 17 सूत्रीय मांग रखी हैं। इसी पर चर्चा को लेकर रविवार को बैठक हुई। कार्यक्रम के बाद करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close