ब्रेकिंग: सिंगर पवनदीप राजन की हालत बेहद नाजुक, कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, दिल्ली किया गया रेफर

Breaking: Singer Pawandeep Rajan's condition is very critical, car and truck collided badly, referred to Delhi

Singer Pawandeep Rajan : सिंगर पवनदीप राजन की हालत नाजुक है। एक भीषण सड़क हादसे में टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता और सिंगर पवनदीप राजन घायल हो गए हैं। नोएडा जाते वक्त उनकी कर एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पवनदीप सहित कुल तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टर के मुताबिक सिंगर पवनदीप की हालत बेहद नाजुक है। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता थे। रविवार की रात पवनदीप अपने साथी अजय मेहरा के साथ नोएडा जा रहे थे। तड़के करीब 3.40 बजे ये हादसा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि उनकी कार गजरौला थाना क्षेत्र के चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान एक कंटेनर में पीछे से टकरा गई। यह हादसा ड्राइवर राहुल सिंह को चलती कार में नींद आने की वजह से हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप और उनके साथी अजय मेहरा के अलावा चालक राहुल सिंह घायल हे गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल स्थानीय अस्पताल में पवनदीप सहित अन्य घायलों को भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अब जानकारी यह मिल रही है कि उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। उनकी हालत डॉक्टर ने नाजुक बताई है। डॉक्टर के मुताबिक पवनदीप की दोनों पैर फैक्चर हो गई है उनके सिर पर भी गंभीर चोट लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close