रिश्वत लेता इंस्पेक्टर लाइन हाजिर: थाने में बैठकर लाखों की लेनदेन, इंस्पेक्टर ले रहे 2 लाख की रिश्वत…

नोएडा। पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी दो पक्षों के बीच समझौता करवा रहे हैं और पैसों का बंटवारा कर रहे हैं। इधर वायरल वीडियो पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल पिछले दिनों नोएडा में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को परथला ब्रिज पर रखकर यातायात को रोक दिया था।

मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही थी। दरअसल पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, उसका पहले ही पीड़ित परिवार के साथ पैसे दिलवाकर समझौता करवा दिया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के सेक्टर-113 थाने में ढाई लाख रुपए के लेन-देन का वीडियो सामने आने और संबंधित एसएचओ पर 2 लाख रुपये घूस लेने के आरोप लगने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-113 थाने से 2.5 लाख की लेन-देन हो रही है। इसमें थाना प्रभारी के कमरे में एक पक्ष दूसरे पक्ष को नोटों की गड्डी थमा रहा है। दरोगा कुर्सी पर बैठे हैं। वह खुद वीडियो बना रहे हैं। यही नहीं उन्होंने 2 लाख रुपए रिश्वत भी ली। मामला चार महीने पुराना है। दरअसल, पड़ोस में बन रही 5 मंजिला अवैध बिल्डिंग के चलते अपने मकान में दरार आने की वजह से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की सदमे से मौत हो गई थी। ऐसा आरोप उनके परिजनों ने लगाया था।

सेक्टर-113 के रहने वाले सतीश यादव गांव में पांच मंजिला मकान बनवा रहे थे। इसे लेकर पड़ोस में रहने वाले संजय ने सतीश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संजय का आरोप था कि सतीश की बन रही बिल्डिंग से उनके मकान में दरारें आ गई हैं। इसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थाना प्रभारी ने सतीश से संजय को नुकसान की भरपाई की बदले में ढाई लाख रुपए दिलवाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबूत के तौर पर उन्होंने वीडियो भी बनाया और खुद भी 2 लाख रुपए लेकर मामला रफा-दफा कर दिया। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद संजय के पिता राजाराम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान में दरार आने की वजह से पिता सदमे में चले गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को पृथला ब्रिज पर रखकर जाम लगा दिया था। किसी तरह पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को समझा बुझाकर वापस भेजा और अंतिम संस्कार करवाया. वहीं इस मामले में पुलिस ने सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
सतीश का आरोप है कि दोबारा वसूली के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. वहीं पहले पुलिस की मौजूदगी में पैसे दिलवाकर समझौता करवाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close