घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार: होली के पहले घूस लेते क्लर्क रंगे हाथों पकड़ाया, मृत महिला कर्मचारी के परिजनों से 30 हजार रुपये ले रहा था रिश्वत

Bribing clerk arrested: Clerk caught red handed taking bribe before Holi, was taking bribe of Rs 30,000 from the family of the deceased female employee

Regional News : घूसखोर क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वेतन और बीमा राशि के लिए मृत महिला कर्मचारी के परिजनों से क्लर्क 30 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्लर्क को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि क्लर्क कोरोना काल में मृत महिला कर्मचारी के परिजन से बकाया वेतन और बीमा का पैसा जारी करने के लिए घूस ले रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगरानी टीम के पास परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछा कर यह गिरफ्तारी की है। पटना के LNJP अस्पताल के लेखापाल उदय श्रीवास्तव को निगरानी ने 30 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि उदय घूस का पैसा अस्पताल परिसर में बने अपने कार्यालय में ही ले रहा था। इसके बाद निगरानी की टीम ने इसे पकड़ लिया। निगरानी के अधिकारियों के सामने पहले उदय ने अकड़ दिखाई। अधिकारी सख्त हुए तो उदय गिड़गिड़ाने लगा।

 

निगरानी टीम के अधिकारियों को ही ले दे कर मामला रफ़ा दफा करने की कोशिश करने लगा। हालांकि निगरानी टीम उसे साथ लेकर चली गयी। पूछताछ में इस मामले से जुड़े कुछ और खुलासे हो सकते हैं। परिजनों के मुताबिक पैसे नहीं देने की वजह से वर्षों से दिवंगत महिला कर्मचारियों का बकाया वेतन और अन्य लाभ की राशि नहीं मिल पा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close