जवान की आंख फोड़ी: …ये बहुत आंख दिखाता है, फिर सीने पर चढ़कर जवान की फोड़ दी आंख, झारखंड पुलिस का जवान चेन्नई रेफर

रांची/बांका। झारखंड पुलिस के जवान की शराब माफियाओं ने मारपीट के बाद आंखें फोड़ दी। घायल जवान की स्थिति गंभीर है, उसे पहले भागलपुर रेफर किया गया, फिर पटना और उसके बाद चेन्नई रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जवान रांची में पोस्टेड हैं। जानकारी के मुताबिक घायल जवान का नाम लाखपति सिंह है। जवान की पत्नी ने थाने पहुंचकर शराब माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायत के मुताबिक झारखंड सशस्त्र पुलिस में पदस्थ जवान बिहार के बांका के रहने वाले हैं। कुछ दिनों के लिए वह छुट्टी पर घर आए थे। घायल जवान बांका के अमरपुर के महागामा गांव का है। घटना के दौरान घर में सिर्फ पति-पत्नी मौजूद थे। उसी दौरान गांव के कुछ शराब माफिया पहुंच गये। उसी में एक आरोपी मिथिलेश शर्मा ने अपने दो बेटों को कहा कि पुलिसवाला मेरे काम में रोड़ा अटकाता है, इसलिए इसे मारो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद मिथिलेश का बेटा जवान के सीने में चढ़ गया और उसे मारना शुरू कर दिया। इस दौरान छोटू ने जवान की आंख में ये कहते हुए रॉड घोंप दिया, ये बहुत आंख दिखाता है। पति को मारते देख पत्नी रीमा काफी चीखने लगी, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गया।

जवान की पत्नी ने मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद जांच शुरू हो गयी है। पुलिस इस मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। इधर जवान को चेन्नई रेफर किया गया है। जवान की आंख की रोशनी लौटने की संभावना काफी कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close