बुद्ध पूर्णिमा आज : ये तीन काम जरूर करें, घर में नहीं होगी लक्ष्मी की कमी, जानिये पूजन विधि और स्नान-दान का मुहूर्त

Buddha Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत पुण्यदायी मानी जाती है. वैशाख महीने (Vaishakha Month 2024) की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती (Buddha Jayanti 2024) के नाम से भी जाना जाता है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा का पर्व गुरुवार 23 मई को मनाई जाएगा. यह पर्व हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के अनुयायी मनाते हैं. इस साल वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान-दान के लिए गुरुवार, 23 मई को सुबह 4 बजकर 04 मिनट से सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक सबसे उत्तम मुहूर्त रहने वाला है.

वैशाखी पूर्णिमा को श्री हरि ने कच्छप अवतार लिया था. इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी और निर्वाण भी प्राप्त हुआ था. इस दिन आराधना और दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं. इस दिन भगवान विष्णु के अलावा शिवजी की पूजा करने से शरीर के तमाम रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है. इस दिन शिवालयों में भगवान शिव को जलमग्न किया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा पर दान और स्नान का भी विशेष महत्व बताया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुद्ध पूर्णिमा की पूजन विधि (Buddha Purnima 2024 pujan vidhi)
बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु की पूजा करना बहुत लाभकारी माना गया है. भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं. उन्हें फल, फूल, मिठाई अर्पित करें. उनके प्रिय भोग लगाएं. फिर विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.

करें ये उपाय

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते हुए मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन-धान्य का वरदान देती हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल डालकर अर्घ्य दें। इस दौरान ऊँ एं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करते रहें। इससे साधक को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा की रात 15 मिनट चंद्रमा की रोशनी में जरूर गुजारने चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

इसके साथ ही बुद्धि पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें 11 कौड़ियां भी अर्पित करें। इसके बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इसी तरह पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। और अगल दिन इस नारियल को अपनी तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें। इससे सुख-सम्पन्नता में वृद्धि होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close