बजट ब्रेकिंग: बजट में किसे क्या मिला, क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ मंहगा, जानिये बजट की खास बातें, आम से लेकर खास लोगों के लिए क्या है

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। ये एक अंतरिम बजट था, जिसे अगले कुछ महीनों को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया था। आम चुनाव के परिणाम आने के बाद जब देश में नई सरकार बनेगी तो फिर से पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। अपने बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि फिलहाल इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

यानी कि जो टैक्स स्लैब 2023-24 के लिए लागू की गई थी वही पूर्ण बजट पेश होने तक भी लागू रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत सरकार 1 करोड़ घरों को हर महीनें 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश में हवाई अड्डों की संख्या 149 हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम लोगों से जुड़ी 2 बड़ी बातें

  1. इनकम टैक्स स्लैब: सरकार ने आम आदमी को इस बार इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया।
  2. कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ: इस बार बजट में कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि 2017 में लागू किए गए GST के बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया या घटाया जाता है, जिसका असर गिनी-चुनी चीजों पर पड़ता है।

चार सेक्ट्र्रर पर फोकस रहा
1.गरीबों के लिए: सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।

  1. महिलाओं के लिए: करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
  2. युवाओं के लिए: तीन हजार नए IIT खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।
  3. अन्नदाता (किसानों): पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा-
• पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।
• 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है।
• इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
• 1 करोड़ टैक्स पेयर्स को मिलेगा फायदा।
• कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।
• यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
• प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे।
• प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।
• हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
• तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
• 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।
• महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
• देश में 1000 से ज्या दा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया।
• तीन नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
• चार करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला।
• सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
• आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा।
• सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब।
• अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू।
• हम गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करते हैं। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है।
• किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है।
• युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है। बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
• सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली- वित्तमंत्री।
• 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
• 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान हुए लाभान्वित।
• 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close