बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चली गोली, युवक घायल

जमशेदपुर। जिला के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में परवेज नमक युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे जहां परवेज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गोली सत्तू गौड ने चलाई है. पुलिस ने सत्तू गौड को हिरासत में भी लिया है. लोगों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर बस्ती में विवाद हुआ जिसके बाद सत्तू गौड ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close