Pixel 9 लॉन्च होते ही धड़ाम गिरी Pixel 8 सीरीज और Pixel 7a की कीमत, अब मिल रहा इतने में

Google ने आधिकारिक तौर पर Pixel 9 सीरीज लॉन्च कर दी है. नई सीरीज को लॉन्च करने के बाद पिछले मॉडल की कीमतों में भारी कटौती हुई है. Pixel 8, Pixel 8 Pro और Pixel 7a सभी की कीमतों में कटौती की गई है जिससे अब कम कीमत में इन फोन्स को घर लाया जा सकता है. Pixel 8 Pro की कीमत में भारी गिरावट आई है, जो अब 1 लाख रुपये से कम में उपलब्ध है. बाकी के फोन्स पर क्या-क्या कटौती की गई है, चलिए जानते हैं.

Google ने भारत में अपनी Pixel 8 सीरीज और Pixel 7a स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है. इन फोन्स पर 7,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. Pixel 8 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है. 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,06,999 रुपये से घटकर 99,999 रुपये रह गई है. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,13,999 रुपये से घटकर 1,06,999 रुपये हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pixel 8 की कीमत हुई इतनी कम:

Pixel 8 भी दो स्टोरेज मॉडल में आता है. इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये से कम होकर 71,999 रुपये हो गई है. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये से कम होकर 77,999 रुपये हो गई है. Pixel 8a की बात करें तो इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटकर 49,999 रुपये हो गई है. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घटकर 59,999 रुपये हो गई है. Pixel 7a के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये से घटकर 41,999 रुपये हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कुछ ही दिन पहले गूगल ने अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित किया था. इस इवेंट में, Google ने नई Pixel 9 सीरीज की घोषणा की थी जिसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold जैसे चार मॉडल शामिल हैं. यह पहली बार है कि गूगल ने भारत में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close