झारखण्ड : प्रधानमंत्री आवास योजना के 728 लाभार्थियों पर होगा केस…जानें क्या है पूरा मामला!

राजधानी रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना के शहरी लाभुकों के ऊपर अब केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं

दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे लाभुक जो रांची नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं और पक्के मकान के लिए पीएमएवाई योजना के लाभार्थी हैं। इन सभी ने पहली किस्त के 45,000 रुपये लेने के बाद भी घर के निर्माण को नींव से आगे नहीं बढ़ाया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद इन लोगों ने लिंटर तक का काम भी पूरा नहीं कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना का लाभ पाने वाले 427 लाभुक ऐसे हैं, जिन्होंने छज्जा के साथ लिंटर तक का काम पूरा करा लिया है। इसके बाद आगे की दीवार और छत तक नहीं बनवाई है। इसी तरह 457 लाभुकों ने छत की ढलाई पूरी करा ली है। लेकिन मकान की फिनिशिंग अब भी लंबित है।

सामुदायिक संगठनकर्ता की ओर से आवास का निर्माण पूरा कराने के लिए जागरूक करने के बाद भी असर होता नहीं देख निगम की पीएमएवाई शाखा इन लाभार्थियों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कर नोटिस जारी करने में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close