चाईबासा: कोल्हान के जंगलों से 7 IED के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो स्थित गौबरू गांव के पास के जंगल से सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षाब- लों ने सात आईईडी भी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य अश्विनी, सुशांत और अपटन दा के दस्तों के सदस्यों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों को निशान साधते हुए जगह-जगह आईडीडी लगाता था. गिरफ्तार नक्स- लियों में जयसिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े, सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा और मोने तियू मुख्य है।

सभी नक्सली चाईबासा जिले टोटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले, वहीं गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समानों की बरामदगी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close