महिला कांग्रेस नेत्री का आरोप : पार्षद ने टिकट दिलाने के नाम पर ठग लिए 30 लाख रुपए

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस पार्षद पर विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर महिला नेता से 30 लाख रुपए ठगने का आरोप है। पीड़िता ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ चंपू इंदिरा नगर वार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं और फिलहाल जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तारी से बच रहे हैं। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नलिनी मेश्राम ने शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेस पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ चंपू को कांग्रेस ने वर्ष 2023 के लिए डोंगरगढ़ विधानसभा में अनुसूचित जाति आरक्षित सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। वह अक्सर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करने डोंगरगढ़ आता-जाता था। एक दिन चंपू गुप्ता उसके घर आया और डोंगरगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपए की मांग की। 30 लाख रुपए की शुरुआती रकम देने की बात तय हुई। नलिनी मेश्राम ने आगे बताया कि, 16 जुलाई को उसने 30 लाख रुपए चंपू गुप्ता को दे दिए। इसके बाद वह दो-तीन महीने तक उसे टिकट दिलाने का झूठा आश्वासन देता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित करवाई की गई मांग

कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि, चंपू गुप्ता ने राजनांदगांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा को राहुल गांधी का दूत बताकर राजनांदगांव रेस्ट हाउस में मुलाकात कराने का झांसा दिया था। राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता के कहने पर घनश्याम विश्वकर्मा ने उन्हें 31 अगस्त 2023 को नागपुर बुलाया और उसी दिन शाम की फ्लाइट से दिल्ली ले गया। तीन दिन तक वहां रहने के बावजूद उनकी मुलाकात कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता से नहीं हो पाई। निराश होकर वे डोंगरगढ़ वापस आ गए और घनश्याम विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close