मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल…गावा संग्रहालय के दौरे पर खनन स्थलों को शिक्षा केंद्र में बदलने की योजना को दिया समर्थन

Initiative of Chief Minister Hemant Soren: On the visit to Gawa Museum, he supported the plan to convert mining sites into education centers

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना के गावा संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय कैटेलोनिया सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित है।

दौरे के दौरान टीम ने प्राचीन खनन तकनीकों और नवपाषाण युग से जुड़े अवशेषों को करीब से देखा और समझा। टीम को इस अनुभव से यह जानने का मौका मिला कि कैसे पुरानी खदानों को शिक्षा और विज्ञान के लिए दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना की और कहा कि झारखंड भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकता है। यह जगह पहले एक पुराना खनन स्थल और खास भूवैज्ञानिक संरचना थी। अब इसे एक अनुभवात्मक वैज्ञानिक और शैक्षिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है,

जहां लोग न सिर्फ इतिहास और विज्ञान को समझ सकते हैं, बल्कि उसे महसूस भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ये स्थल लोगों में विज्ञान और विरासत के प्रति रुचि बढ़ाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close