झारखंड में कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री सख्त, चीफ सेकरेट्री व डीजीपी सहित आला अधिकारियों की ली बैठक

Chief Minister strict on law and order in Jharkhand, meeting of top officials including Chief Secretary and DGP held

Hement Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता संभालने के बाद से ही एक्शन में है। वो लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और बैठकें ले रहे हैं। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को लेकर आज मुख्यमंत्री ने अफसरों को कड़े निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने देर शाम आज प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल कसने और साइबर क्राइम पर लगाम लगाने से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने इससे पहले आज रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची को जल्द मिलेगा एक और फ्लाईओवर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में विकास कार्य काफी तेजी से हो रहे हैं। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में तेजी लायी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close